व्यास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
व्यास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 25 फ़रवरी 2015


1
सादगी भर भर सुंदर श्रुंगार परोसा है
सुंदर संध्या ने, प्यार संसार परोसा है 
जीवन, संध्या आचल में, ना घबरा रे 
प्रीत मिलेगी, संध्या प्रीत पे भरोसा है 
2
संध्या आई है, प्रकृती महक रे 
संध्या आई है ओ प्रीत चहक रे
धूप ने सिखाये कठीन सबक रे 
विरह में मन करे, धक् धक् रे 
अब मन मदमस्त हो, बहक रे 
संध्या आजादी का, देती हक़ रे 
3
संध्या लाये रात, लाये सवेरा 
तू आये तो जगमगाए बसेरा 
तुझमे ही मिलन का मर्म है 
प्रीत करे है अभिनन्दन तेरा 
4
संध्या आई, अब तू भी आजा प्रियतमा
तेरे बिन यह जीवन बस लगे थमा थमा
उलझन उलझन में, कहाँ सहज सुलझन 
प्रीत वगैर, जितनी धड़कन उतनी तड़पन 
जीवन, कहाँ सही सही जीवन, रहा कमा 
प्रीत आ गई, अब तू भी आजा प्रियतमा
तेरे बीन यह जीवन बस लगे थमा थमा
5
तेरे ही लिये, सूरज उगा, तेरे ही लिये, चाँद उगा और रात हुई 
संध्या तेरी प्रीत में ही, उजाले, अंधेरे बिच मिलन की बात हुई  
तेरी आगोश में है सूरज डूबा, तुझ देख देख चाँद, सीतारे जागे 
तुझे पा के प्रीत जागी, तेरी ही सदा पा रात में, रति ज्ञात हुई 
6
संध्या सध ले, जरा तो सुध ले
मनवा आया है, यादें अदभुद ले 
प्रीत विरह में, बड़ी पीड़ा उपजे 
फिर तू है आती, प्रीत सुगंध ले 
7
जगाते सुलाते उषा निशा जीत गई 
इंतज़ार में कितनी संध्या बीत गई 
जीवन प्रीत बिना, गम में है उबले 
संध्या विरह के बना बना गीत गई 
8
तेरा सुंदर रूप हमेशा सम्मुख दे 
संध्या सुख दे, कभी न दुःख दे 
बिन तड़पन, दिल में धड़कन दे 
जन्मो जन्मो रहे, प्रीत अगन दे 
तेरी राह न भटके, येसा रूख दे 
जीवन में प्रीत हो, पूर्ण पर्याप्त 
प्रयाप्त प्रीत कभी न हो समाप्त  
जीवन प्राप्ती में, प्रीत प्रमुख दे 
9
दिन भर दिल रहा, बड़ा थका हारा
संध्या ने आचल में ले उसे संभाला 
तेरे शांत स्वरूप पर, सुंदर रूप पर 
संध्या तुझ पर ही मरे है, दिलवाला 
10
तुझमे रूप देखा, देखा न्यारा प्यार प्रिये 
देखा संध्या का सुंदर सावला श्रुंगार प्रिये 
नीला नभ, सूर्य लालीमा, निशा रागिनी 
शांत समा, शर्द हवा बनी सुगंध वाहिनी 
छाया, सुंदरतम संध्या रूप, गजब प्रिये 
11
दिल में, बहार छा जाती है, संध्या जब आ जाती है 
ख्याल लहराते, यादें फुदकती, तमन्नायें नाचती है 
अह्सांस दमकते, लफ्ज चमकते, गजल गुनगुनाती है 
जीवन में मस्त मस्त हो, जवान रवानी आ जाती है 
दिल में, बहार छा जाती है, संध्या जब आ जाती है 
12
संध्या आई, आई खुबसूरत शामत 
हर नजरो में, आई नशीली शरारत
लिए शर्द, शांति, खुशबू और रंगत 
हर नजरें चमके, बस इश्क बाबत 
13
प्रीत को हमैशा, जगाती रहती है
संध्या मन में बहार बन बहती है
गठबंधन सा माहौल हो जाता है
जब संध्या रूपमती, महकती है 
14
प्रीत के ही लिये, अवतरीत है
ओ संध्या यही तो बस रीत है
कुछ पल आये, ठहरे ओर गये
ना अंधेरा, ना उजाला मीत है

                                                   

                                                                                                                                           अरविन्द व्यास "प्यास"



मंगलवार, 24 फ़रवरी 2015


शुभ संध्या - भरपूर माया 
हाइकु कवितायें -- ये संध्या मेरी 
1
प्रीत से भरी 
खुशीयों से है घिरी 
ये संध्या मेरी
2
शांती गहरी 
सुख देने ठहरी 
ये संध्या मेरी
3
कभी न बुरी 
सब की है दुलारी 
ये संध्या मेरी
4
प्रीत की चेली 
नीली, पीली, रंगीली 
ये संध्या मेरी
5
प्रीत से जुडी 
सुख दुःख की कड़ी 
ये संध्या मेरी
6
आत्मा चैन ले 
संध्या से ही रैन ले 
ये संध्या मेरी
7
रंग बिरंगी 
रसीली व सुगंधी 
ये संध्या मेरी
8
संध्या में करी 
प्रीत कभी न मरी 
ये संध्या मेरी
9
भीगा जो  भेष 
भली भई  बारिश 
ये संध्या मेरी

अरविंद व्यास "प्यास"

बुधवार, 30 नवंबर 2011

पहले अपनी समझ को समझना...फीर ही मेरी समझ को समझना

अटकना खटके, तो क्यो मटके....

भयहीन, भय भय, भारी भटके .... "प्यास"...



घटक घटक में, घट गये...

क्यो, जीवन से पट गये....



सुख से जो सट सट गये....

दुखो में आगे सीमट गये...



लटक लटक के पीट गये...

क्यो लार से, लीपट गये....



हटा हटा हो हलकट गये...

काट काट खुद कट गये... "प्यास"...



अन्याय मानव रचना...

न्याय प्रभु की रचना....

किसी का खून करना....

अपना है खून करना...

सफलता अपनी करना...

चाहे है घनघौर धरना ... "प्यास"...



नारी का नारायण नर...

नर का नारायण घर...

प्रीत को बीच में धर...

नर नारी तू न बिखर...

प्रभु का प्रताप बिखेर...

अब जीबन ले निखर.. "प्यास"...



मन तो है भया उतावला...

मन तो है भया बावला....

अंधेरे में देखे, समझे है...

कैसे भये जीवन उजला ... "प्यास"...



मानो सब मेरा है, जब तक डेरा है...

अंधेरे की न सोच, जब तक सवेरा है...

काम, मोह, लोभ, द्वेश और क्रोध...

सब माया का ही फैलाव और फेरा है .. "प्यास"...



मन भया है, कितना निराला...

हरा, लाल, पीला, निला काला...



जो काम का काम तमाम करे...

लाता बल से भारी भारी बला...



खुद का जीवन बदसुरत करने...

लाया बेहद्द सुंदर हूर सी बाला...



प्यास है, तो तालाब भी कई...

अब तल में जा लगा ले ताला...



नंगा खुबसुरत है, कपडे पहने...

सच को हमैशा, झूठ में ढाला....



नारायण नर व नर नारायण...

प्रभु तेने दिया, जीवन निराला.... "प्यास"...



नंगा नाच, नंगा नगाडा, नंगा न्याय...

नया नया नजारा, जमाने हाय हाय,,, "प्यास"...

शनिवार, 8 अक्टूबर 2011

नारी बडी चमत्कारी होती है.




कही न कही लाचारी होती है,

कितनी चालाक नारी होती है....


ममता लिये, न्यारी होती है,

नारी बडी चमत्कारी होती है....


फूलो की क्यारी, होती है,

नारी बडी, प्यारी होती है....


किस्मत की मारी होती है,

नारी बेहद बेचारी होती है.....


जीत की तैय्यारी होती है,

नारी कभी न हारी होती है....


प्रीतम पर वारी होती है,

नारी बडी दुलारी होती है....


दुश्मनो पर भारी होती है,

नारी तेज धारी आरी होती है....


अनेक रूप धारी होती है,

हर रूप में न्यारी होती है....


नारी में होशीयारी होती है,

हर रूप पर वारी होती है ...


कहे नारी हमारी होती है,

नही तो भ्रष्टाचारी होती है ...


अरविंद व्यास "प्यास"

बुधवार, 24 अगस्त 2011

इश्क में इतना जोर होता है

इश्क में इतना जोर होता है
पूरे जीवन में, शोर होता है

वर्षा देख, जो नाचने लगे
रसीक, रंगीला मोर होता है

प्रीत कर, चमत्कार करे
वह बस चितचोर होता है

काम होते बस देखता रहे
नालायक काम चोर होता है

चालाकी कर, हरामी बने
मवाली माल चोर होता है

खुद वह नहीं कर सकता
बेकार बस, बोर होता है

समझ को सोतन समझे
वह गवार, ढोर होता है

दिल दरिया हो, बूंद हो
सब उसके बतौर होता है

"प्यास" को कैसे समझे
वह न खुला डोर होता है .... "प्यास"

मंगलवार, 23 अगस्त 2011

इश्क में इतना जोर होता है






इश्क में इतना जोर होता है

पूरे जीवन में, शोर होता है
-------------------------------

दिल जुडना या दिल टुटना जरूरी है

उमदा गजल के लिये लुटना जरूरी है

------------------------------

इश्क का इतना हिसाब है

इश्क में गम, बेहिसाब है

आखों मे आब ही आब है

जहां ताब, वहां आब है ... "प्यास"

-------------------------

इश्क में जो चोट आती है

शायर को, बेहद्द भाती है

अहसासो के हर लब्ज पर

अंदर अंदर बेहद्द रूलाती है ... "प्यास"

-------------------------------

काश हर दिन से लगा, गम--इश्क हो

ख्वाब में मिलते, हम ले हक--इश्क हो.... "प्यास"

-------------------------------

माया किसी भी, रूप आई

कठीन, कडक ले धूप आई

जीवन जीसे , छोड सके

परम प्रीत के स्वरूप आई ... "प्यास"

----------------------------------

दिल से जो उसने याद किया

हमने हर वादा आबाद किया

दिल से जो है मुस्कान फैली

मरे इश्क को जिंदाबाद किया... "प्यास"

-----------------------------------------

Arvind Vyas "Pyas"